Wednesday 6 August, 2008

तिरंगा प्यारा


तिरंगा वास्तव में ही भारत और सभी भारतवासियों की आन-बान-शान है , क्योंकि ये भारत का राष्ट्रीय धवज है और भारत का प्रत्येक व्यक्ति इसे अपनी जान से बड़कर प्यार व इसका सम्मान करता है , तिरंगे की आन-शान को बचाने की खातिर भारत के लोगो ने समय-समय पर बलि दी है ! जिसका उल्लेख हमारे इतिहास में भी किया गया है ! वैसे तो भारत विभिन्ताओ का देश है , यहाँ हर वस्तु में विभिन्ता पाई जाती है , यहाँ हर क्षेत्र के अनुसार व्यक्तियों के धर्म और रिवाज में भी विभिन्ता है लेकिन सभी लोग चाहे वह किसी धर्म का क्यों न हो सभी तिरंगे का सम्मान करते है , व इसकी मर्यादा का पालन करते है ! तिरंगे के तीनो रंगों से हमें बलिदान , दया , सादगी , सच्चाई , ईमानदारी व उन्नति की शिक्षा मिलती है !इसके मध्य का चक्कर अशोक सतम्भ से लिया गया है ! अत: हमे इसके रंगों के अर्थ को समझकर इनका पालन करना चाहिए !

No comments: